
SBI Vs HDFC Vs ICICI: किसकी FD है सबसे फायदेमंद? अभी चेक करें!
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश की सोच रहे हैं, तो SBI, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। हाल ही में RBI ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है, जिससे सभी प्रमुख बैंकों ने अपनी FD दरों में बदलाव किए हैं।
6 महीने तक की FD
SBI फिलहाल 6 महीने की FD पर 5.80% ब्याज दे रहा है, जबकि ICICI और HDFC क्रमशः 5.75% और 5.50% ब्याज दे रहे हैं। छोटे निवेश के लिए SBI थोड़ी बढ़त में है।
1 से 2 साल की FD
इस अवधि में तीनों बैंकों की ब्याज दरें लगभग समान हैं।
SBI: 6.25% – 6.45%
HDFC: 6.25% – 6.60%
ICICI: 6.25% – 6.50%
18-21 महीनों की FD पर HDFC और ICICI थोड़ा बेहतर रिटर्न दे रहे हैं।
2 से 10 साल की FD
लंबी अवधि की FD पर ICICI बैंक सबसे अधिक 6.60% ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC 6.40% और SBI 6.30% तक ब्याज दे रहे हैं। टैक्स सेविंग FD पर भी ICICI की रेट सबसे ज्यादा है।
वरिष्ठ नागरिकों को फायदा
सीनियर सिटीजन के लिए तीनों बैंक अतिरिक्त ब्याज देते हैं।
ICICI और HDFC चुनिंदा योजनाओं में 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं।
SBI की “We Care” योजना के तहत अधिकतम 7.05% ब्याज मिलता है।
अगर आप 6 महीने की FD कर रहे हैं तो SBI बेस्ट है, जबकि 2 साल या उससे अधिक की FD के लिए ICICI सबसे बढ़िया रिटर्न दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को HDFC और ICICI बेहतर ब्याज दे रहे हैं।