Air Force Agniveer 2025: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे क... - CG Sandesh

Air Force Agniveer 2025: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करे आवेदन!

भारतीय वायुसेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। Air Force Agniveer Vayu Bharti 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अग्निवीर वायु इंटेक 02/2026 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की वैकेंसी को लेकर अभी तक कोई भी सूचना नहीं दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

10+2 (Maths, Physics, English) में न्यूनतम 50% अंक एवं English में 50% अनिवार्य।
तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Mechanical/Electrical/IT आदि) – 50% कुल अंक।
दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स (Physics/Maths साथ हो) – 50% अंक अनिवार्य।

आयु सीमा

उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष तय की गई है।
 सेवा करना चाहते हैं, तो यह अवसर न चूकें। आवेदन की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कर समय पर फॉर्म भरना न भूलें।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए ₹550/- शुल्क रखा गया है, जिसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि से जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 5 चरणों में किया जाएगा:

1. ऑनलाइन परीक्षा (CBT)
2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
3. एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-I
4. एडैप्टेबिलिटी टेस्ट-II
5. मेडिकल परीक्षण

शारीरिक योग्यता

दौड़: पुरुष – 1.6 किमी (6.5 मिनट), महिला – 1.6 किमी (8 मिनट)
पुश-अप्स, सिट-अप्स, स्क्वैट्स: पुरुषों के लिए अनिवार्य, महिलाओं के लिए स्क्वैट्स और सिट-अप्स

वेतन और सुविधाएं

अग्निवीरों को पहले वर्ष में ₹30,000 मासिक, चौथे वर्ष तक ₹40,000 मासिक वेतन मिलेगा। सेवानिधि योजना के तहत कटौती के बाद इन-हैंड सैलरी भी अच्छी रहती है। 4 साल के सेवा पश्चात अग्निवीर को सेवानिधि पैकेज भी दिया जाएगा।

यदि आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह अवसर न चूकें। आवेदन की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कर समय पर फॉर्म भरना न भूलें।


अन्य सम्बंधित खबरें