CG : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले... - CG Sandesh

CG : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले ही सजा काटकर आया था बाहर

गरियाबंद। जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां छुरा पुलिस ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी वेदप्रकाश ध्रुव को गिरफ़्तार किया है। 


जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने आरोपी के घर का दरवाजा खोला, जहां मासूम दर्द से तड़प रही थी। गंभीर हालत में बच्ची को रायपुर रिफर किया गया है, वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है, जेल से छूटने के 15 दिन बाद घटना को अंजाम दिया है।



इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है, सभी आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें