पिथौरा : मेमरा शासकीय स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्र... - CG Sandesh

पिथौरा : मेमरा शासकीय स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मेमरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया, जहां शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश साव, ग्राम पंचायत मेमरा की सरपंच फगनी कुमार तथा पंचायत प्रतिनिधि जस कुमार ने मुख्य अतिथियों का गुलाल लगाकर पारंपरिक स्वागत किया।

नवप्रवेशी बच्चों का विशेष रूप से गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया एवं उन्हें गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही, अतिथियों ने विद्यालय परिसर में "माँ के नाम एक पौधा" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रकाश साव एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री निर्मल डहरिया के संयुक्त निर्देशन में हुआ।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:

  • सतपाल सिंह छाबड़ा (सरपंच, ग्राम पंचायत साकरा)

  • पुरुषोत्तम घृतलहरे (जनपं सदस्य, सावित्रीपुर)

  • हलधर साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांकरा)

  • कृष्ण कुमार साहू (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा मंडल सांकरा)

  • निर्मल यादव (पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत मेमरा)

  • अर्नेस्ट गाडिया (पूर्व अध्यक्ष, एसएमडीसी)

  • शाला प्रबंधन समिति सदस्यगण, पंचगण एवं संकुल के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें