सांकरा : ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत - CG Sandesh

सांकरा : ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत

थाना सांकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भतकुंदा में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय केशव बर्मन की मृत्यु हो गई। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून 2025 को सुबह करीब 10:45 बजे ग्राम भतकुंदा निवासी केशव बर्मन अपने साथी भोगराम बर्मन के साथ नीले रंग के बिना नंबर के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम भतकुंदा से खैरा की ओर जा रहा था। इस ट्रैक्टर में लोहे की छड़ें लादी गई थीं।

इस दौरान मार्ग में ट्रैक्टर चालक द्वारा तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। और दुर्घटना के समय केशव बर्मन जो ट्रैक्टर की मुंडी (इंजन भाग) में बैठा हुआ था, उसके ऊपर ट्रैक्टर पलट गया और गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

इसके बाद केशव को सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। बताया गया कि चालक की तेज गति और लापरवाही से इस हादसे में केशव की मौत हुई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के अंतर्गत अपराध घटित होना पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें