
मुख्यमंत्री ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने उपयोगी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है। यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा एवं भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ हर मोर्चे पर दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, राजेश अग्रवाल, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Heading Select Category लाइफस्टाइल खेल टेक्नोलॉजी दुर्घटना मनोरंजन ट्रैंडिंग धर्म भारत छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद अपराध बैंकिंग, फायनेंस व निवेश शिक्षा ऑटोमोबाइल मुख्यमंत्री जॉब सरकारी योजनाएं विदेश Short Details Details Normal text Bold Italic Underline Small Details Normal text Bold Italic Underline Small Select State छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय डेस्क न्यूज़ ओड़िशा Select City Please select a City Select Reporter CG SANDESH अविनाश नायक रवि जगदल्ला सुरेन्द्र कुमार यादव भानुप्रताप यादव युधिष्ठिर बरिहा Desk News त्रिवेन्द्र जगत मौसम साहू CGSANDESH ADMIN जगन्नाथ बैरागी अभिषेक जायसवाल आकाश सलूजा ललिता अग्रवाल गौरीशंकर मानिकपुरी शुकदेव वैष्णव Vaani Ananad Search Reporter Photo 1169*580
छत्तीसगढ़