नेशनल हाईवे पर नाले के नीचे लाश मिलने से सनसनी. - CG Sandesh

नेशनल हाईवे पर नाले के नीचे लाश मिलने से सनसनी.

आज सुबह पिथौरा के पास नेशनल हाईवे में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि यह लाश नेशनल हाईवे के समीप मुरैधोवा नाला के नीचे मिली सुबह जब राहगीरों ने इस लाश को देखा तो वे दहशत में आ गए. जिसके बाद पिथौरा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

लाश की शिनाख्त पुलिस ने सिरपुर के पास अवैरेई नामक गाँव के युवक रामेश्वर ठाकुर के रूप में की है, यह लाश तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर ठाकुर नाम का युवक रथ यात्रा देखने निकला था और पिथौरा से उसके गायब होने की खबर बताई जा रही थी.

पिथौरा थाना प्रभारी के अनुसार शव के पास से एक मोबाइल बरामद जिसके आधार पर पता लगाया गया कि युवक कहा का है इसके अलावा मामले की जाँच की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें