पिथौरा : मीना बजार चाकूबाजी कर मारपीट करने की घटना, तीन चार ... - CG Sandesh

पिथौरा : मीना बजार चाकूबाजी कर मारपीट करने की घटना, तीन चार अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

पिथौरा में लगे मीना बजार में एक व्यक्ति के साथ चाकूबाजी कर मारपीट करने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम पाटनदादर डीपापारा थाना सांकरा निवासी कुपेश बरिहा ने बताया कि 05 जुलाई 2025 को वह अपने बड़े भाई राजेश बरिहा, दोस्त खगेश्वर खड़िया के साथ पिथौरा में मीना बजार घूमने आया था. तथा मीना बजार के बाहर तीनों बाथरूम के लिये गये थे, उसी समय एक व्यक्ति जिसे कुपेश जानता पहचनता नही है,  वह उसे धक्का दिया तो कुपेश ने धक्का क्यों दे रहा है कहा तो उतने में उसे मॉ बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज कर अज्ञात व्यक्ति एवं उसके अन्य दो तीन साथी उसे पकड़कर पेट में चाकू नुमा किसी वस्तू से मार कर चोट पहुंचाए.

इसके बाद मामले में जब कुपेश का बड़ा भाई राजेश बरिहा बीच बचाव करने आया तो उसे भी हाथ मुक्का से दोनों गाल में मारपीट किये. इसके कुछ देर बाद फिर से आकर उन लोग गेट के पास मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग. घटना को खगेश्वर खडिया एवं अन्य लोग देखे सुने है.

मामले में पुलिस ने अज्ञात तीन चार व्यक्ति के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें