DSSSB में 2119 पदों पर सुनहरा मौका, 8 जुलाई से आवेदन शुरू
DSSSB Recruitment 2025 Notification Out : DSSSB भर्ती 2025 (Advt. 01/2025) में 2,119 सरकारी पदों के लिए आवेदन 8 जुलाई से 7 अगस्त तक हैं। यह दिल्ली सरकार के तहत Jail Warder, PGT, Technician और अन्य Group B, C पदों के लिए सुनहरा अवसर है। जिसमें जेल वार्डर, PGT, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, इंस्पेक्टर सहित Group B और Group C के कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
DSSSB भर्ती 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2025 में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। DSSSB भर्ती 2025 के तहत कुल 2119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं और 12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक अलग-अलग तय की गई है। सामान्य आयु सीमा 18 से 32 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹100 रखा गया है, जबकि SC/ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (Tier-I), फिजिकल टेस्ट (खासकर जेल वार्डर पद हेतु), स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल रहेंगे। जेल वार्डर पद के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) भी अनिवार्य होगा।
वेतनमान की बात करें तो DSSSB द्वारा भर्ती पदों पर पे लेवल-3 से लेकर लेवल-7 तक के वेतनमान दिए जाएंगे, जिसमें ₹19,900 से ₹1,51,100 प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2025 को प्रकाशित हुआ था, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन dsssbonline.nic.in पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।