news-details

CG : मां से दुष्कर्म करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की मां के साथ 4-5 दिनों तक अपनी हवस मिटाई है। वृद्ध महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर जेल जा चुका है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 42 साल का है। जेल से छूटने के बाद वो बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच दिनों तक लगातार रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।



पहले भी जा चूका है जेल 

इसी आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन 2017 में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने अपनी बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया था। इस संबंध में भी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

हालांकि बाद में पीड़िता ने खुद उसे जेल से छुड़वाया था। लेकिन आरोपी ने इस बार उसी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेरोजगार है, नशे का आदी है। उसकी बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। वो अपनी मां के साथ अकेला घर पर रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें