बागबाहरा : शराब बिक्री किये जाने की सुचना पर कार्यवाही, पीने वाले पुलिस गाड़ी देख भागे
बागबाहरा पुलिस ने 21 जुलाई 2025 को मुखबिर की सुचना पर एनएच 353 रोड अरिहंत राईस से पहले एक दूकान में शराब बिक्री किये जाने की सुचना पर कार्यवाही किया.
कार्यवाही के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर शराब पीने वाले भाग गये, तथा गौरव राजपूत पिता बबला राजपूत उम्र 20 वर्ष, वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा का निवासी पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति से शराब बेचने के संबंध में पुछताछ करने पर शराब बिक्री नही करना केवल शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब 01- 01 पाव वाली शीशी में 50-50 एमएल शराब भरी हुई कीमती 45 रूपये, तीन नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच कीमती 04 रूपये जुमला कीमती 49 रूपये को जप्त कर आरोपी गौरव राजपूत का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.