खल्लारी : दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 190 किलोग्राम गांजा जप्त, व... - CG Sandesh

खल्लारी : दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 190 किलोग्राम गांजा जप्त, वाहन चालक फरार

खल्लारी पुलिस ने 22 जुलाई 2025 को एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से करीब 190 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 28.49 लाख रुपए बताई गई है.

पुलिस को मोबाईल से सुचना मिला कि ग्राम हाडाबंद ओवरब्रीज के पास एक्सीडेंन्ट हो गया है, एक्सीडेन्ट की सूचना पर पुलिस घटना स्थल ग्राम हाडाबंद ओवरब्रीज NH353 रोड के पास पहुंची तो एक सफेद रंग की कार क्रमांक OR07Z0093 के क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका कार चालक द्वारा घटना कर मौके से फरार हो गया था.

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के पीछे डिग्गी में भुरे रंग की टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा 37 पैकेटों में कुल 189.950 किलोग्राम होना पाया गया, जिसकी किमती 28,49,250 लाख रूपये बताई गई है, पुलिस ने मामले में  एक पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग की मारूती सुजुकी SX4 कार क्रमांक OR07Z0093 किमती 300000 व एक नग इस्तेमाली समसंग कंपनी का मोबाईल किमती 5000,  वाहन क्रमांक OR07Z0093 का RC कार्ड KAMBHUPANI BISHNOYI के नाम पर एवं वाहन का नेशनल इन्योररेन्स का छायाप्रति 03 प्रति जुमला किमती 3154250/- रुपये को जप्त कर आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से मौके पर मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें