महासमुंद : पुष्पा के जीवन में महतारी वंदन योजना ने लाई रौनक - CG Sandesh

महासमुंद : पुष्पा के जीवन में महतारी वंदन योजना ने लाई रौनक

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना महतारी वंदन योजना ने महासमुंद नयापारा की पुष्पा प्रजापति के जीवन में खुशियों की नई किरण लाई है। इस योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये  उनके खाते में जमा हो रहे हैं, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और खुशहाली आई है।

पुष्पा ने बताया कि पहले परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए बेटे और पति से पैसे मांगना पड़ता था। लेकिन अब इस योजना की मदद से न सिर्फ बच्चों के लिए ये चीजें खरीद पा रही हूं, बल्कि अपने लिए श्रृंगार सामग्री भी ले रही हूं।

उन्होंने यह भी बताया कि अब बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ पैसे इस योजना से मिल रही राशि से जमा हो जाता है। पुष्पा ने कहा यह योजना हर विवाहित महिला के जीवन में रौनक लाने का काम कर रही है। सरकार ने हमारी तकलीफों और जरूरतों को समझकर यह योजना लागू की है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

निश्चित ही यह योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना और उनके परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करना है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उनके परिवारों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें