news-details

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम सिरपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की।

एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने शुभांशु शुक्ला और स्पेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- जैसे ही एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला धरती पर उतरे तो हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा देश गौरान्वित हो गया। इससे साइंस स्पेस को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा जागी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में शामिल किया है। 11 किले महाराष्ट्र में और एक किला तमिलनाडु में है। हर किले से इतिहास का एक पन्ना जुड़ा है। साल्हेर का किला जहां मुगलों की हार हुई। शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। 

उन्होंने टेक्सटाइल सेक्टर के बारे में बताते हुए कहा कि आज टेक्सटाइल और अपैरल मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस विकास की सबसे सुंदर बात यह है की गावों की महिलाएं, शहरों के डिजाइनर, बुजुर्ग बुनकर और स्टार्टअप शुरू करने वाले हमारे युवा सब मिलकर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आज भारत में 3000 से ज्यादा टेक्सटाइल स्टार्टअप हैं। आगे उन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के बारे में कहा कि यह दुनियाभर के पुलिसकर्मी, फायर फाइटर्स, सिक्योरिटी से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला स्पोर्ट्स का टूर्नामेंट है। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका में हुआ और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने करीब-करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम टॉप-3 में पहुंचे। 2029 में ये गेम्स भारत में होंगे।

स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को याद करते हुए कहा कि अगस्त 1908 में बिहार का मुजफ्फरपुर शहर में हर गली, हर चौराहा, हर हलचल उस समय जैसे थमी हुई थी। लोगों की आंखों में आंसू थे, लेकिन दिलों में ज्वाला थी। लोगों ने जेल को घेर रखा था, जहां एक युवक, अंग्रेजों के खिलाफ अपना देश-प्रेम व्यक्त करने की कीमत चुका रहा था। जेल के अंदर अंग्रेज अफसर एक युवा को फांसी देने की तैयारी कर रहे थे। उस युवा के चेहरे पर भय नहीं था, बल्कि गर्व से भरा हुआ था।

यह रहे उपस्थित

मन की बात कार्यक्रम प्रसारण में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा वरिष्ठ नेतागण रमेश साहू, मंगेश टांकसाले, संदीप घोष, श्याम साकरकर, पप्पू पटेल, राजू साहू, राधेश्याम ध्रुव, नंदकिशोर, दशरी ध्रुव, सुनील पटेल, गोपी ध्रुव, दिलीप ध्रुव, सुखीराम हिरवानी, दुलरवा राम, नकुल सेन, लाला निषाद, अभिषेक पांडे, उमेश साहू, डॉ सोहन साहू, कामदेव ध्रुव, रामायण ठाकुर, दऊवा निषाद, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें