उपमुख्यमंत्रीअरुण साव ने बागबाहरा में किया 141.97 लाख रुपए क... - CG Sandesh

उपमुख्यमंत्रीअरुण साव ने बागबाहरा में किया 141.97 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नगर पालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत आज कुल 141.97 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव थे।

इस अवसर पर कुल 3 कार्यों का लोकार्पण एवं 1 कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लोकार्पण किए गए कार्यों की कुल लागत 98 लाख रुपए रही, जिसमें प्रमुख रूप से अटल परिसर निर्माण एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना (लागत 28.16 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 12 में ग्राम तेंदुलोथा से चंडी मंदिर तक विद्युत विस्तारीकरण कार्य (लागत 59.30 लाख रुपए), तथा वार्ड क्रमांक 9 में पुष्प वाटिका निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य (लागत 10.54 लाख रुपए) शामिल हैं।इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 3 में आरसीसी ओवरहेड वॉटर टैंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 43.88 लाख रुपए है।

इस कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, छग बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर ,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू , जिला स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर,जगन्नाथ पाणिग्रही,नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ,उपाध्यक्ष देवेश साहू,एवं अलका चंद्राकर सहित पार्षद गण ,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत् रूप से विकास कार्यों को गति दे रही है। इन कार्यों से बागबाहरा क्षेत्र में अधोसंरचना सशक्त होगी एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर बाग़बाहरा में लगभग 2 करोड़ के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होने जा रहा है, इसके लिए मैं यहाँ की जनता को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। राज्य के सभी नगरीय निकाय में इस प्रतीक का लोकार्पण इसलिए हुआ है क्यूंकि आज हमारे राज्य की अलग पहचान केवल और केवल अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण संभव हुआ है।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि बागबाहरा नगर के वासियों के लिए ये सौभाग्य की बात है कि अटल परिसर के लोकार्पण के अवसर में हमारे बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी हमारे बीच उपस्थित हैं। हमारी सरकार आने के बाद लगातार विकास कार्यों का क्रियान्वयन हो रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी जो छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, ये उनकी विकास की सोच का परिणाम है कि यह कार्य आज संभव हुआ है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें