सरायपाली : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

सरायपाली : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। 

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत पानी में डूबने से मृत्यु होने पर ग्राम पतेरापाली के मृतक मंगलू खुमरी की पत्नी सुस्मिता खुमरी के लिए, ग्राम टेंगनापाली के मृतक जेहरूलाल भोई का भाई सौभाग्य भोई के लिए एवं ग्राम तोरेसिंहा के मृतक शांति बरिहा की पत्नी सोनतना बरिहा के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बलौदा के मृतक रमेश दीवान की पत्नी अंजू दीवान के लिए एवं बिच्छू से डंक मारने से मृत्यु होने पर ग्राम बलौदा के मृतक लिलेश्वर मिर्धा उर्फ निलेश्वर मिर्धा के पिता भरतलाल मिर्धा के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें