सेना भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा परिणाम घोषित - CG Sandesh

सेना भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा परिणाम घोषित

भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधीन जून और जुलाई 2025 में आयोजित की गई ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस तथा नियमित कैडर में धार्मिक शिक्षक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा जैसे विभिन्न पदों हेतु आयोजित की गई थी।

परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.inपर उपलब्ध है। साथ ही, परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किया गया है।

उम्मीदवार परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है, दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने पुनः स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है और उम्मीदवारों का चयन केवल उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है।



रिजल्ट लिंक पीडीएफ



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें