
CG: प्रदेश के इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
डेस्क। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रातभर से बारिश हो रही है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर सहित राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस महीने की बात करें तो अब तक 433.4 MM बारिश हो चुकी है। आखिरी 6 दिनों यानी 23 जुलाई से 28 जुलाई तक 133MM बारिश हुई है। पिछले दस सालों में सिर्फ दो बार ही जुलाई माह में बारिश का आंकड़ा 400MM पार हुआ है।
10 साल में दूसरी बार हो रही अधिक बारिश
2023 में जुलाई माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा 566.8MM पानी बरसा था। इससे पहले 2016 में 463.3MM पानी गिरा था। इस लिहाज से 10 साल में दूसरी बार ही प्रदेश में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रायपुर की बात करें तो प्रदेश में इस महीने अब तक 428.MM पानी बरस चुका है।
25 घरों को खाली करवाया गया
ऐहतियातन बुद्धडीह गांव के 25 से अधिक घरों को खाली कराया गया। ये गांव बांध के सबसे करीब है। SDM आनंद नेताम ने कहा पुलिस और SDRF की टीम ने रविवार रातभर बांध के पानी को निकालने आउटलेट तैयार किया है, लेकिन खतरा टला नहीं है। अभी भी कार्य जारी है, स्थिति पर प्रशासन की टीम नजर बनाए हुए हैं।
प्रदेश में 603 मिलीमीटर पानी बरसा
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 603 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 935.4 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 300 मिमी पानी गिरा है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में 433.4 मि.मी., सूरजपुर में 748.0 मि.मी., जशपुर में 693.1 मि.मी., कोरिया में 679.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 641.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 546.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 536.3 मि.मी., गरियाबंद में 449.5 मि.मी., महासमुंद में 509.7 मि.मी. और धमतरी में 460.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 645.2 मि.मी., मुंगेली में 638.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 756.9 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 567.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 830.5 मि.मी., सक्ती में 704.7 मि.मी., कोरबा में 659.6 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 615.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 483.4 मि.मी., कबीरधाम में 439.1 मि.मी., राजनांदगांव में 524.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 717.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 436.4 मि.मी., बालोद में 555.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 687.5मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 412.7 मि.मी., कांकेर में 560.5 मि.मी., नारायणपुर में 533.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 621.3 मि.मी., सुकमा में 472.4 मि.मी. और बीजापुर में 751.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।