महासमुंद : शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता, देश के अच्छे... - CG Sandesh

महासमुंद : शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता, देश के अच्छे भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी - योगेश्वर राजू सिन्हा

 मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय शासकीय डीएमएस हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया। साथ ही उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है। बच्चें देश का भविष्य है, अगर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। आगे कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उत्तरोत्तर प्रगति के नए सोपान स्थापित करें। देश के भविष्य के लिए यह जरूरी है कि युवाओं में शिक्षा का प्रसार हो। इसके लिए उनकी शिक्षा की नीव मजबूत होनी जरूरी है। इससे हमारे देश का भविष्य मजबूत होगा। 

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपको अलग अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता, गुरुजनों, अपने शहर, राज्य एवं देश का मान बढ़ाना है।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा सहित आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, रामेश्वर पटवा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें