पिथौरा पहुँचा अंजोर रथ. - CG Sandesh

पिथौरा पहुँचा अंजोर रथ.

लोगों में नशे की लत दूर करने सहित कानून की जानकारी देने के लिए महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा रहा अंजोर रथ बागबाहरा के बाद आज थाना पिथौरा पहुँचा.

जहाँ पिथौरा के बस स्टैंड में एवं ग्राम गोडबाहल, मुढीपार बाजार चौंक में हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना आशीष पण्डा व छगन कनौजे ने साईबर क्राइम जैसे वाटशाप, फेसबुक, फर्जी काल से बचने, सोना चाँदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले से बचने के लिए जागरूक किया. और साथ ही आपात काल में डायल 112 का का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इसके आलावा दहेज प्रथा रोकने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया.

इस अवसर पर सभी ग्रामवासीयों ने अंजोर रथ चलित थाना के पास पहुँचकर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह जी के चलाये जा रहें अभियान को सराहा.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें