
अगस्त 2025 में कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी ? जानिए सभी खास व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। अगस्त का महीना श्रावण और भाद्रपद मास के बीच आता है और धार्मिक महत्व से भरपूर रहता है। इस महीने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। भक्त इस समय पूजा, व्रत और विशेष अनुष्ठान कर अपने आराध्य को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। यहां देखिए अगस्त महीने की पूरी व्रत-त्योहार लिस्ट और ग्रह गोचर की तारीखें।
अगस्त महीने के व्रत-त्योहार 2025
1 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी
5 अगस्त – चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
6 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत
8 अगस्त – वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
9 अगस्त – रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
10 अगस्त – भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम
12 अगस्त – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
14 अगस्त – बलराम जयंती, रांधण छठ
15 अगस्त – जन्माष्टमी, शीतला सातम
16 अगस्त – दही हांडी, कालाष्टमी
17 अगस्त – सिंह संक्रांति, सूर्य गोचर, मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त – अजा एकादशी
20 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत
21 अगस्त – मासिक शिवरात्रि
22 अगस्त – पिठोरी अमावस्या
23 अगस्त – पोला, भाद्रपद अमावस्या
25 अगस्त – वराह जयंती
26 अगस्त – हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
28 अगस्त – ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
30 अगस्त – ललिता सप्तमी
31 अगस्त – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
अगस्त में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर:
9 अगस्त – कर्क राशि में बुध का उदय
11 अगस्त – बुध कर्क राशि में मार्गी
17 अगस्त – सूर्य का सिंह राशि में गोचर
21 अगस्त – शुक्र का कर्क राशि में गोचर
29 अगस्त – कर्क राशि में बुध अस्त
30 अगस्त – बुध का सिंह राशि में गोचर