
SBI दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन, जानिए महिलाओं को क्या मिल रही है खास छूट
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं और एक भरोसेमंद बैंक से होम लोन लेना चाहते हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का रेगुलर होम लोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ आकर्षक ब्याज दरों पर उपलब्ध है, बल्कि इसमें प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क भी काफी कम हैं।
वर्तमान में SBI होम लोन की ब्याज दर 9.15% प्रतिवर्ष से शुरू होती है। यह दर आपकी क्रेडिट स्कोर, लोन राशि और अवधि के आधार पर थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। यह ब्याज दर फ्लोटिंग होती है, यानी RBI की नीतियों में बदलाव के साथ यह दर भी बदल सकती है। होम लोन पर 0.35% प्रोसेसिंग फीस आपको देना होगा। यानी की दो कम से कम ₹2000 और अधिक से अधिक 10000 तक देना होगा। इसके अलावा GST चार्ज देना होगा।
महिलाओं को मिलती है विशेष छूट
SBI महिलाओं को घर की मालिक बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। अगर महिला मुख्य आवेदनकर्ता हैं, तो उन्हें 0.05% की ब्याज दर छूट दी जाती है। इससे उनकी EMI थोड़ी कम हो जाती है। साथ ही, लोन की समयपूर्व चुकौती (Foreclosure) पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।
आवेदन कैसे करें?
SBI होम लोन के लिए आप ऑनलाइन YONO SBI ऐप, बैंक की वेबसाइट या नजदीकी शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पहचान प्रमाण, आय प्रमाण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ जरूरी होते हैं।