महासमुंद : साइकिल से की तीर्थ यात्रा, विधायक योगेश्वर राजू स... - CG Sandesh

महासमुंद : साइकिल से की तीर्थ यात्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सम्मान

ग्राम नांदगांव निवासी ओमप्रकाश पटेल ने साइकिल से देश के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा की। करीब 6 माह की यात्रा के बाद शुक्रवार को वह वापस महासमुंद पहुंचा और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। विधायक श्री सिन्हा ने उनका शॉल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उनके इस जज्बे और आस्था की प्रशंसा भी की।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारा देश इसलिए विश्व में सबसे अलग है। यहां आस्था है, विश्वास है, धर्म के प्रति लोगों में उत्साह भी है। 

इसी का एक उदाहरण ओमप्रकाश पटेल ने प्रस्तुत की है। साइकिल से तीर्थ स्थलों की यात्रा वो भी हजारों किलोमीटर की यात्रा अपने आप में ही एक अलग बात है। इतना साहस और कार्य के प्रति समर्पण होना अपने आप में अद्भुत है। 

भगवान के प्रति आस्था और समर्पण ही ऐसा कार्य करने को प्रेरित कर सकती है। इतनी लंबी यात्रा के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है, जो ओमप्रकाश पटेल ने दिखाई है। हमारे क्षेत्र के नांदगांव से निकलकर अलग - अलग जिलों से होकर राज्य से बाहर जाना, फिर अलग अलग राज्यों से होकर तीर्थ स्थलों तक पहुंचना वह भी साइकिल के माध्यम से यात्रा पूरा करना काफी कठिन कार्य है। ओमप्रकाश ने अपने गांव, अपने जिले और राज्य का मान देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बढ़ाया है।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता पवन पटेल, मुन्ना साहू, संदीप घोष, राजू साहू, अभिषेक पांडे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें