बसना : बंसुला स्कूल में संकुल स्तरीय प्रधान पाठक एवं रसोईया ... - CG Sandesh

बसना : बंसुला स्कूल में संकुल स्तरीय प्रधान पाठक एवं रसोईया समूह का बैठक सम्पन्न

शासन के आदेशानुसार विद्यालय का सफल संचालन हेतु संकुल के सभी विद्यालय के प्रधान पाठक एवं रसोईया समूह का एक आवश्यक बैठक मिडिल स्कूल बंसुला में आयोजित किया गया। 

जिसमें संकुल प्राचार्य बलदेव मिश्रा तथा संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना सर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए , प्रत्येक शनिवार को विद्यालय का समय 10 बजे से 4बजे तक, मध्यान्ह भोजना गुणवत्ता युक्त हो तथा मीनू का पालन हो, अपार आई डी, जाति प्रमाण पत्र, कीचन गार्डन, न्योता भोज, मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, विद्यार्थी विकास सूचकांक, शिक्षक दैनंदीनी, जर्जर भवन पर शाला संचालन न करना, आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गई। 

इस अवसर पर बंसुला संकुल में नियुक्त हुए नवपदस्थ शिक्षिका मंदाकिनी प्रधान, दुर्गा सिदार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा, राजेश भोई के द्वारा किया गया। अंत मे आभार प्रदर्शन सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक संतोषी साहू, पदमिनी साहू, शशि कुमार साव, प्रकाशिनी नंद, स्व सहायता समूह से बलि, धनमोती पटेल, पदमा साव, पार्वती साव, विशाखा साव, अनेक सदस्य गण उपस्थित थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें