रिलायंस फाउंडेशन एवं इफको महासमुंद ने किसानों को दी हैंड होल... - CG Sandesh

रिलायंस फाउंडेशन एवं इफको महासमुंद ने किसानों को दी हैंड होल्डिंग की सलाह

31 जुलाई 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद ,रिलायंस फाउंडेशन एवं इफको महासमुंद ने संयुक्त रूप से   अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन मूंगफली का अवलोकन ग्राम उलट कोडर में किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राम लक्ष्मण डॉ कुणाल चंद्राकर, डॉक्टर रवीश केसरी, इफको के फील्ड ऑफिसर साजिद राजा जी तथा रिलायंस फाउंडेशन प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे तथा किसानों को हैंड होल्डिंग सलाह दी , इसमें लगभग 8 उत्साही महिलाएं 12, पुरुष 20 किसान शामिल हुए।

जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राम लक्ष्मण डॉ कुणालचंद्राकर, डॉक्टर रवीश केसरी , इफको के फील्ड ऑफिसर साजिद राजा जी तथा रिलायंस फाउंडेशन प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे तथा किसानों को समसामयिक, हैंड होल्डिंग सलाह दी।

कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक राम लक्ष्मण शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आप लोग धान फसल के साथ-साथ मूंगफली की फसल की खेती शुरू कर दिए हैं, डॉक्टर शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि वह जल्दी से अपने खेतों की खरपतवार का नियंत्रण करें तथा साथ ही खेत की गुड़ाई और पौधों पर मिट्टी भी चढ़ा दे नाली नुमा बना दे जिससे अत्यधिक पानी खेत से निकल जाएगा और मूंगफली मेड पर होने के कारण मूंगफली की बढ़वार अच्छी होगी तथा इसमें अच्छी फलिया लगेगी, खरपतवार नियंत्रण हेतु किसानों द्वारा उपयोग की गई खरपतवारनाशी के बारे में किसान भाइयों को विस्तृत रूप से बताया गया, मूंगफली के खेत के अवलोकन में पाया गया कि लगभग सभी किसानों के खेत में कुछ पौधे मुरझाए नजर आए, जिसका विश्लेषण करने पर वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि इसमें दीमक का कीड़ा लगा हुआ है इस हेतु वैज्ञानिकों ने किसानों को इसके जैविक रोकथाम तथा रासायनिक दावों का उपयोग हेतु सलाह दिया।                                                

इफको की फील्डऑफिसर साजिद राजा ने किसानों को नैनो डीएपीके में विकसित रूप से बताया तथा फसल का अवलोकन के पश्चात खरपतवार नियंत्रण के तुरंत बाद नैनो डीएपी तथा सागरिका छिड़काव हेतु किसानो को सलाह दी।  

जिसमें मुख्य रूप से जन प्रतिनिधि इस अवसर पर गंगा साहू, सावित्री, ठाकुर राम साहू, सालिकराम साहू, श्याम लाल, पवन साहू, देवेंद्र साहू।  

कार्यक्रम का संचालक संतोष कुमार सिंह रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें