
महासमुंद : सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
शनिवार को ग्राम मचेवा में सीसी रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। विधायक श्री सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अब उक्त स्थान में सीसी रोड बनेगा और ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। लोगों को साफ पानी मिले, सभी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था हो और हर ग्राम तक पक्की सड़क हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांवों में आवश्यकतानुसार रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है।
इससे ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में कच्ची रास्तों में आवागमन करने से काफी दिक्कतें होती है। इसलिए गांव की कच्ची सड़कों को पक्की सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं सभी वर्ग की है। किसानों के उपज को उचित मूल्य पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसान खुशहाल हो रहा है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश नक्सल मुक्त होने की राह में है। आए दिन नक्सली सरेंडर कर मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, माखन सिन्हा, अग्रज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, पवन पटेल, जनपद सभापति महेंद्र सुकदेव साहू, ग्राम सरपंच प्रमिला ध्रुव, उपसरपंच जितेंद्र साहू, संजय ध्रुव, अभिषेक पांडे, शरद राव, दीपांशी देवांगन, शिव साहू, कृष्णा बाई साहू, राजेश साहू, विष्णु प्रसाद, नीलम निर्मलकर, चित्ररेखा विश्वकर्मा, दिलीप साहू, देवानंद ध्रुव, कन्हैया लेवई, विमला कोसरे, द्रोपती कोसरे सहित अन्य उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें