बोलेरो नहर में गिरी, 11 की डूबकर मौत - CG Sandesh

बोलेरो नहर में गिरी, 11 की डूबकर मौत

यूपी के गोंडा में बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें ज्यादातर एक परिवार के हैं। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। यह सभी पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें