महासमुंद : रुद्राभिषेक में शामिल हुए भाजपा प्रदेश संगठन महाम... - CG Sandesh

महासमुंद : रुद्राभिषेक में शामिल हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में रविवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर पवन साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की।

बता दें की प्रतिदिन सुबह वेदी पूजन के साथ पूजन शुरू होता है और शाम में हवन के साथ समापन होता है। रविवार को सुबह वेदी पूजन हुई। इसके पश्चात अलग-अलग स्थानों से आए पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान कराया गया। बाद दोपहर करीब 01 बजे महादेव की आरती के साथ प्रथम सत्र का पूजन संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक में शामिल हुए संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि महादेव देवों के देव हैं। सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करने पुण्यलाभ प्राप्त होता है। वहीं एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन के आयोजन को लेकर उन्होंने विधायक परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण रुद्राभिषेक में शामिल हुए।

आज श्रावण के अंतिम सोमवार में होगा रुद्राक्ष वितरण

आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार है। प्रतिदिन की तरह आज भी रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होंगे। पूजन में आए हुए श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।

यह रहे उपस्थित

रुद्राभिषेक में कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा नंदन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिम्पल ध्रुव, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ नेतागण प्रलय थिटे, पवन पटेल, रमेश साहू, संदीप घोष, मोनिका साहू, मुन्ना साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, अन्य नेतागण राधेश्याम साहू, पार्वती साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, मनीष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, पीयूष साहू, राजू चंद्राकर, चुनेश्वरी साहू, राजू साहू, सुनिता साहू, अमन वर्मा, शरद राव, रामेश्वर पटवा, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें