महासमुंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदन... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने पदभार ग्रहण किया

जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) बैच 2020 ने आज पूर्वाह्न में जिला पंचायत महासमुंद में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

ज्ञात है कि नंदनवार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 के अधिकारी है, इसके पूर्व वे महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में एवं बीजापुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

नंदनवार ने कार्यभार ग्रहण करते ही जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, साफ-सफाई, फाईलों का सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ का परिचय लेते हुए कामकाज की जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत परिसर में आयोजित आकांक्षा हाट का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के संबंध में जानकारी लेते हुए मार्केटिंग और ब्रांडिंग के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान निवर्तमान सीईओ एस. आलोक भी मौजूद थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें