नगर पंचायत पिथौरा में आवारा गोवंश की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा ... - CG Sandesh

नगर पंचायत पिथौरा में आवारा गोवंश की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के लिए नई मुहिम शुरू

नगर पंचायत पिथौरा ने एक सराहनीय और अभिनव पहल करते हुए आवारा घूमंतु गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में कुल 45 गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया और 90 गोवंशों को टैग किया गया है जिससे उनकी पहचान और निगरानी आसान हो गई है। यह अभियान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर चलाई जा रही है, जिसकी सीएमओ बिरजू सोनबर द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। 

इस अभियान के तहत एक विशेष निगरानी दल भी गठित किया गया है, जिसका नेतृत्व नोडल अधिकारी रूपलाल सिन्हा, प्रभारी अधिकारी नितिन सिंह, सफाई दरोगा एवं चार कर्मचारी कर रहे हैं। यह दल मुख्य रूप से बस स्टैंड, गार्डन चौक, बार चौक, लहरौद पड़ाव और रामकुमार राजपूत मार्ग क्षेत्र में प्रभावी निगरानी कर रहा है। रेडियम बेल्ट विशेष रूप से रात्रि समय में वाहनों को गोवंश की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट की संभावना है। साथ ही, टैगिंग के ज़रिए गोवंशों की निगरानी और मालिकों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

नगर पंचायत ने यह भी फैसला लिया है कि यदि कोई भी गोपालक अपने पशुओं को आवारा अवस्था में सड़क पर छोड़ता है, और वह पशु पकड़ा जाता है, तो गोपालक पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। इस दंडात्मक प्रावधान से पशुपालकों में ज़िम्मेदारी की भावना विकसित होगी। जनता और गौवंश दोनों की सुरक्षा यह पहल केवल गोवंश की ही नहीं, बल्कि नागरिकों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सड़क पर मवेशियों के अनियंत्रित विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह एक प्रभावी कदम है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें