महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।


 इनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत पानी में डूबने से मृत्यु होने पर ग्राम चिंगरौद की मृतिका क्षमा साहू के पिता राधे साहू के लिए तथा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम जलपुर के मृतक जलधर चौहान की पत्नी गीता चौहान के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें