सरायपाली : विधानसभा स्तरीय रक्षाबंधन मिलन समारोह कार्यक्रम स... - CG Sandesh

सरायपाली : विधानसभा स्तरीय रक्षाबंधन मिलन समारोह कार्यक्रम सिमरन पैलेस मे आयोजित

8 अगस्त को महासमुंद जिले सरायपाली ब्लॉक के सिमरन पैलेस में भव्य राखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भाई और बहन शामिल हुए । कुमारी भास्कर ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि केवल सड़क और नाली बनाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता विशेषकर भाइयों एवं बहनो से परिवारिक संबंध वो रखती है ।

आज के कार्यक्रम मे रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर सभी भाइयों एवं बहनो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई । उन्होंने सभी भाइयों एव बहनो के सुख, समृद्धि और परस्पर सौहार्द की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

कुमारी भास्कर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जिसमें बहनें अपने भाई की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को सशक्त करने वाला पर्व है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध की भावना को भी उजागर करता है ।

विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा ।

आज की विधान सभा स्तरीय राखी मिलन समारोह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि एवं पंचायत से आए सैकड़ों की संख्या में सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें