बागबाहरा : कसेकेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन... - CG Sandesh

बागबाहरा : कसेकेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

सरस्वती ग्राम गंगा उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालिका शिक्षा के अंतर्गत यह रक्षाबंधन का पर्व पालन विद्यालय प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के बहनों ने भैयाओं कलाई में राखी बांधकर मनाया गया।

इस पर्व पर संस्था के प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार साहू जी ने रक्षाबंधन पर्व पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के रंगबिरंगे धागे भाई बहन के प्यार के बंधन को मजबूत करते हैं। भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। और सुखदुख में साथ रहने का विश्वास दिलाते हैं।

यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रक्षा बंधन का त्योहार हमें याद दिलाता है कि चाहे दूरियां हो या समय की दूरी भाई बहन के बीच का प्यार कभी कम नहीं होता, यह बंधन हर मुसीबत में साथ निभाने का वादा है वह बहन की राखी में छुपा होता है।

भाई के लिए एक अनमोल एहसास उसकी सुरक्षा करने का उसकी खुशियों में शामिल होने का और हमेशा उसका साथ देने का वादा है। इस पर्व पालन पर विद्यालय के समस्त शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें