महासमुंद : स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ 14 अगस्त ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ 14 अगस्त को मिनी स्टेड़ियम महासमुंद में

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व सुबह 7ः30 बजे से स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाएगा। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुंद से शुरू होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सातबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन होना है। 

स्वतंत्रता, तिरंगा दौड़, स्वच्छता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजिक संस्थाएं, मेरा युवा भारत, भारत स्काउट एंड गाइड, एन.एस. एस., रेड क्रॉस, खेल संघ व खिलाड़ी, महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र व छात्राएं शामिल होंगे। खेल अधिकारी ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील किया है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें