
महासमुंद : भाजपा मंडलों के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा
राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के अलग-अलग मंडलों में यह यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अलग अलग तीन मंडलों के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सर्वप्रथम झलप मंडल, फिर सिरपुर पटेवा मंडल और अंत में महासमुंद शहर मंडल के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिये “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् वीर सपूतों, बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के साथ उनके विमान और अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है। आगे कहा कि पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। जिले के सभी हिस्सों में रैलियों के माध्यम से देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो कर दिखाया है, उसके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने हमारी सेना ने जो साहस दिखाया है, वह उनके शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, झलप मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर, सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, सुनिल पटेल, राकेश साहू, कमल कौशिक, वरिष्ठ नेतागण निरंजना शर्मा, मोती साहू, थान सिंह दीवान, माधव राव टांकसाले, ललिता अग्रवाल, सम्मी सलूजा, रमेश साहू, बंटी शर्मा, अमृत चोपड़ा, संदीप घोष, मुन्ना साहू, कौशल्या बंसल, सुधा साहू, नरेश चंद्राकर, मनीष शर्मा, हुलसी चंद्राकर, भाऊराम साहू, देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, चंद्रबदन मिश्रा, एम आर विश्वनाथन, रिषभ बाफना, शुभ्रा शर्मा, गोविंद ठाकुर, सोनाधर सोनवानी, पीयूष साहू, भगवती करकसे, राजू साहू, चंद्रशेखर बेलदार, आकाश पांडे, उमेश साहू, जतिन रूपरेला, खुशाल ठाकुर, भैरव पाल, विकास अग्रवाल, सोहन साहू, अमित साहू, टीकाराम पटेल, मनोहर साहू, प्रीतम गजेंद्र, धनेश सिन्हा सहित अन्य नेतागण सहित कार्यकर्तागण एवं आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
अन्य सम्बंधित खबरें