महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नशामुक्ति रथ गांव-गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

कलेक्ट्रेट परिसर में आज नशा मुक्ति के पक्ष में जन जागरूकता विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा मुक्ति रथ जिले के प्रत्येक गांवों में जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान इस वर्ष अपने पाँच वर्ष पूर्ण कर रहा है। गत पाँच वर्षों में यह अभियान देश के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा है। साथ ही, http://pledge.mygov.in/nasha-mukti-sankalp वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी ली गई।




author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें