
CG: सुरक्षाबलों ने टाॅप नक्सली कमांडर समेंत दो को मार गिराया
रायपुर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। टाॅप नक्सली कमांडर समेंत दो को मार गिराया है। ये मुठभेड़ मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी के कांकेर बस्तर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के रेतेगांव में हुई थी। मारे गये दो नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। मृतक नक्सलियों की पहचान विजय रेड्डी (DKSZCM) और लोकेश सलामे (DVCS) के रूप में की गई है।
दरअसल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के थानाा मदनवाड़ा के बंडा पहाड़ के रेतेगांव के पास नक्सलियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर डीआरजी, आईटीबीपी की टीम मौके के लिए रवाना हुई थी।
जवानों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल फायरिंग बंद है और अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।