महासमुंद : जिले के 700 से अधिक छात्रों ने एक घंटे में टिंकरि... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के 700 से अधिक छात्रों ने एक घंटे में टिंकरिंग का बनाया रिकॉर्ड

भारत सरकार के नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन के निर्देशानुसार 12 अगस्त को देश भर के 722 जिलों के 9467 अटल टिंकरिंग लैब के 4,73,358 स्कूली छात्रों ने एक साथ सुबह 10 बजे से 11 बजे तक में ऑनलाइन जूम में प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन से वैक्यूम क्लीनर बनाने का प्रयोग प्रदर्शन किया। 

इसमें महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें एवं एडीपीओ सतीश नायर के नेतृत्व में जिले के सभी एटीएल में 700 से भी ज्यादा बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया। जिसमें एटीएल महासमुंद, बेलसांडा, पटेवा, खट्टी, बिरकोनी, पैकिन, भंवरपुर, गोड़बहाल, गांजर, मांगरापाली, मुनगासेर, कुटेला सहित जिले के सभी एटीएल में आयोजित हुआ। 

वैक्यूम क्लीनर के निर्माण के लिए एटीएल लैब में उपलब्ध सामग्रियों डीसी मोटर, प्रोपेलर, फिल्टर, बैटरी तथा प्लास्टिक बोतल की सहायता से स्कूली छात्रों ने सोल्डरिंग, कटर, ग्लू आदि का उपयोग एवं उपकरणों के सर्किट जोड़ना सीखकर वैक्यूम क्लीनर बनाया एवं लैब में तत्काल उपयोग कर इसकी उपयोगिता भी करके देखा गया।

देश भर में दस हजार अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के माध्यम से स्कूली छात्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन द्वारा समय समय पर विविध आयोजनों के लिए निर्देश जारी किया जाता है। निर्देशानसार जिलावार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देश में एक साथ एक समय पर टिंकरिंग एक्टिविटी के आयोजन से छात्रों में टिंकरिंग और इनोवेशन के प्रति उत्साहित है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें