महासमुंद : राज्य के आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑन... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य के आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात 11ः59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। समय सीमा से पहले आवेदक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार एवं संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं। पूर्व के आवेदक जो अगले चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर, संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें