महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हे... - CG Sandesh

महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 27 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। समिति से मिली जानकारी अनुसार आवेदन के लिए वे ही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ है।

पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs. पर ऑनलाइन आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए अवलोकन कर सकते हैं। पंजीयन से संबंधित समस्या हेतु अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 93405-03117 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें