महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। आज़ादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है, और इसे बनाए रखना तथा देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें।

कलेक्टर लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें