पिथौरा : पार्लर में 8 हजार का बना बिल, गुस्साए पति ने पार्लर कर्मचारी से मारपीट कर कमरे में किया बंद
पिथौरा थाना क्षेत्र के लहरौद स्थित गैलोरी ब्यूटी पार्लर की कर्मचारी से मारपीट कर कमरे में बंद करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि एक महिला ने मसाज कराया, जिसका बिल 8 हजार रूपए बना, जब पार्लर कर्मचारी उसके घर पैसे लेने गई तो महिला के पति ने मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया.
सुनीता आहुजा पति नरेश कुमार आहुजा उम्र 58 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर, ईस्ट दिल्ली वर्तमान में राजासेवैयाखुर्द में रहती है. गैलोरी ब्यूटी पार्लर लहरौद में काम करती है. 14 अगस्त को उसकी ग्राहक हरप्रीत कौर मसाज कराई, जिसका बिल 8 हजार रूपये बना. उसके पास पैसा नहीं था तो उसने अपने पति जसविंदर सिंग को फोन से पैसा लेकर आने बोला. उसका पति पैसा लेकर आ रहा हूं बोला और पैसा लेकर नहीं आया. हरप्रीत कौर ने अपने पति से बात कराई तो उसने 8 हजार रूपये लॉनलाईन पेमेंट करने की बात कही.
बहुत देर तक पैसा नहीं डालने से सुनीता ने हरप्रीत कौर से कहा, तुम घर चले जाओ, पार्लर बंद करते तक आनलाईन पेमेंट कर देना. ऑनलाईन पेमेंट नहीं करने पर सुनीता ने कॉल किया तो फोन नहीं उठाया गया. सुनीता रात करीबन 08:30 बजे पूछते हुए उसके घर राजासेवैयाखुर्द गई तो देखी जसविंदर सिंग अपनी पत्नि हरप्रीत कौर के साथ मारपीट कर रहा था. सुनीता देखकर जसविंदर सिंग तू पार्लर वाली है आजा तुझे मैं बताता हूं. 8 हजार का बिल होता है कौन सा पार्लर वाली है बोलते हुए सुनीता के हाथ बांह को पकडकर खींचते हुए अश्लील गाली गलौज कर बाल पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा अपने घर के अदंर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया. बाहर से सिटकुनी भी लगा दी. मारपीट से सुनीता को चोट लगी है.
ग्लोरी ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि हमारे द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर की सेवा दी जाती है, जिसमे महिला द्वारा फूल बॉडी वैक्स, थ्रेडिंग अपरलिप्स, फेश वैक्स, सहित कई अन्य कार्य, जिसका डिस्काउंट के बाद 8 हजार 500 रुपये का बिल ना देकर 58 वर्षीय महिला कर्मचारी से मारपीट कर अब पार्लर को बदनाम कर बंद कर देने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिग के विरूद्ध धारा 115(2)-BNS, 127(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.