पटेवा : पति ने की दूसरी शादी; प्रताड़ना के आरोप में ससुर सहित 3 पर केस दर्ज
पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पति, उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी सामाजिक रीति रिवाज के साथ वर्ष 2012 में हुई. उसकी तीन बेटियां हैं. पीड़िता की पहली बेटी पैदा हुई तब उसके पति, ससुर व स्वर्गीय सास लड़की पैदा की है घर से निकल जाओं कहकर गाली गलौज, मारपीट के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और ताना मारने लगे. उसका पति जान से मरने की धमकी भी देता था.
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि इसी तरह से हर रोज प्रताड़ित करते थे, जिसकी वजह से उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया, जिसका ईलाज दुर्ग के एक अस्पताल में चला.
आरोप है की उसकी बडी बेटी को उसकी डेढसास के पास छोड़ दिए हैं, उसे भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं.
गर्भावस्था के दौरान खिलाई दवाई
पीड़िता का आरोप है कि दूसरा गर्भावस्था के दौरान मेरे पति व ससुर अन्य प्रकार के दवाई खिलाकर मानसिक संतुलन को खराब कर देते थे, धीर से उसे मारना चाहते हैं. पीड़िता दूसरी बेटी के गर्भप्रसव के लिए मायके चली गई. प्रसव होने के 2 महीना बाद अपने ससुराल गई तो दूसरा बच्चा भी लड़की हुई है कहकर फिर से मारपीट गाली गलौच व प्रताड़ित करने लगे.
पति ने कर ली दूसरी शादी
आरोप है कि पीड़िता के पति अवैध सम्बन्ध भी था. इसी बीच पीड़िता की डेढसास घर आई तीन दिन रूकने के बाद पीड़िता के पति, ससुर साजिश व चालबाजी के साथ पीड़िता को नागपुर भेज दिए. इस दौरान पीड़िता के पति ने दूसरी औरत से शादी करके पति-पत्नी के तरह घर में रहने लगे.
पीड़िता जब घर आई तो उसका पति धमकाने लगा और अपने मायके में बताओंगे या रिपोर्ट करोगे तो मैं मर जाऊंगा, आत्महत्या कर लूंगा करके ब्लेकमेल करने लगा. पीड़िता बहुत डर गई उसके दूसरे दिन पीड़िता के पति उसे मायके में छोड़ के वापस चले गए. पीड़िता ने सारी बाते मायके वालों को बताई. मायके में कुछ दिन रहने के बाद पीड़िता के पिताजी व रिश्तेदार और गांव वाले उसे ससुराल छोड़ने गए. पीड़िता के कहने पर उसके मायके वाले समझा के आ गए. पीड़िता को डर था कि उसके पति कहीं आत्महत्या न कर ले. उसकी वजह से वह सारी दुःख तकलीफ सहती रही.
पीड़िता को उसके पति, उसकी दूसरी पत्नी, ससुर मिलकर बहुत मारपीट गाली गलौज करते हैं. ताकि वह परेशान होकर घर से निकल जाए.
पीड़िता ने आगे शिकायत में बताया है कि वह अपनी बेटियों के साथ अलग रहती है. पीड़िता को घर से निकल जा नहीं तो तुझे और तेरे बच्चों के खाने में जहर मिला देंगे कहते हैं. दूसरी पत्नी ने पीड़िता को बेलना से मारा तो उसका सिर फट गया, वह एक हाथ से हशिया भी पकड़ी थी और बोल रही थी तेरे गले को काट दूंगी.
पीड़िता को संदेह है कि उसके पति, ससुर और दूसरी पत्नी मिलकर साजिश रच के उसे मारना चाहते हैं. जिससे वह बहुत डर गई है.
आरोप है कि उसके पति ने 12 अगस्त 2025 को और उसके पहले दो-तीन बार फोन करके गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है.
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS, 85-BNS के तहत अपराध कायम किया है.