बागबाहरा : कसेकेरा में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के तत्वावधान में संचालित कृष्ण चंदगांधी छात्रावास कसेकेरा में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं कृष्ण के छायाचित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया।
तत् पश्चात छात्रावास के भैय्याओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करण किया गया। जिसमें श्री कृष्ण जन्म, सुदामा मिलन, कंशवध, पुतनावध, दहीलुट, राऊत नाचा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता व कृष्ण आधारित नृत्य आदि का मनमोहक झांकियां व नाटक का प्रस्तुति करण किया गया।
इस बीच मुख्य अतिथि ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि प्रेम भक्ति और न्याय की विजय का प्रतीक है। कृष्ण जन्माष्टमी की कथा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने संघर्षो के बीच उम्मीद और धर्म की पुनर्स्थापना का संदेश देती है। कृष्ण ने भी कहा है कि परिस्थितियों से भागे मत उसके सामने डटकर खड़े हो जाओ। क्योंकि कर्म करना ही मानव वन का पहला कर्तव्य है। हम कर्मों से ही परेशानियों से त सकते हैं।
इस बीच संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार साहू,अधीक्षक दिनेश कुमार साहू , अशोक कुमार साहू पालक, तुलसी राम साहू गांव प्रमुख एवं कृष्ण चंदगांधी के समस्त स्टाप गिरवर लाल साहू , मीनालाल चक्रधारी , नरेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति कृष्ण की आरती व प्रसाद वितरण व मुख्य अतिथियों को फल व शाल भेंटकर कर किया गया।
यह जानकारी संस्था के प्रचार- प्रसार प्रमुख हेमलाल यादव ने दी।