CG : मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज़, विधायक अमर अग्रवाल के बाद अब विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे राजभवन
रायपुर। राज्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच राजधानी में राजभवन की गतिविधियाँ तेज़ होती दिख रही हैं। इसी बीच रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा आज राजभवन पहुँचे, जहाँ उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
इससे कुछ देर पहले ही बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी राज्यपाल से करीब एक घंटे तक मुलाक़ात की थी। दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट मानी जा रही है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक माहौल में इसे केवल औपचारिकता मानना मुश्किल है। भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार अंदरूनी चर्चाएं चल रही हैं और इन मुलाकातों को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें