महासमुंद : ग्राम बरबसपुर में जप्त रेत की नीलामी 25 से 27 अगस... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम बरबसपुर में जप्त रेत की नीलामी 25 से 27 अगस्त तक

कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद द्वारा ग्राम बरबसपुर में शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्त भंडारित रेत को निविदा के माध्यम से नीलामी किया जाएगा।

नीलामी में भाग लेने हेतु अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदार अपनी बोली जिला कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद में कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। बोली की प्रारंभिक तिथि 25 अगस्त तथा अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। 

निविदा खोलने की कार्यवाही 27 अगस्त 2025 को सायं 5ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in व कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद तथा संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें