पिथौरा : बच्चों को छुट्टी देकर शिक्षक गए प्रशिक्षण, शिक्षा प... - CG Sandesh

पिथौरा : बच्चों को छुट्टी देकर शिक्षक गए प्रशिक्षण, शिक्षा पर सवाल।

विकासखण्ड पिथौरा के अन्तर्गत दो शासकीय प्राथमिक शालाओ में बच्चो को पढाने के बजाय स्कूलो में ताला जड दिया गया। शिक्षक प्रशिक्षण में चले गये और मासूम छात्र छात्राएं भटकते रह गए। चर्चा का विषय है कि जब शिक्षको का प्रशिक्षण अनिवार्य था तो, इन बच्चो की पढाई की व्यवस्था के लिए दूसरी विकल्प क्यो नही किया। अब इस मामले में एक दूसरे के उपर पल्ला झाड कर लीपापोती कर रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला नारायणपुर में दो शिक्षिका है। जिसमें ममता पटेल ने अवकाश ली है। प्रधानपाठिका सुरेखा बरिहा ने साल्हेतराई में प्रशिक्षण में जाने के लिए बच्चो की छुटटी दे दी। स्कूल को ताला बंद कर प्रशिक्षण में पहुंच गई। वैसे ही शासकीय प्राथमिक शाला मुक्तिडीपा में अग्नि कुमार भोई प्रधानपाठक अवकाश में है। वहां पदस्थ घनश्याम पटेल ने भी बच्चो को छुटटी देकर ताला बंद कर प्रशिक्षण में पहुंच गये।

बता दे कि इस मिटिंग का एजेन्डा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अन्तर्गत सामाजिक अंकेक्षण, रजत जयंती, एक पेड मां के नाम, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से संबंधित था।

संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य महेश साव ने बताया कि आज साल्हेतराई में सामाजिक अंकेक्षण था, इसलिए शिक्षको को प्रशिक्षण हेतु आदेशित किया गया था। वही संकुल समन्वयक छत्तर कुमार राणा ने बताया कि वे पिथौरा में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कार्यालय की बैठक में शामिल होने गये थें। पिथौरा बीआरसीसी नरेश पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक स्कूल से केवल एक शिक्षक को प्रशिक्षण में जाना है, वह स्कूल के अन्य शिक्षको को प्रशिक्षण देकर जानकारी साझा करेगा। उन्होने आगे बताया कि स्कूल बंद कर छात्र छात्राओ को छुटटी देना गंभीर मामला है। इस पर जिम्मेदार शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें