बागबाहरा : एसडीएम उमेश साहू द्वारा खाद दुकानों का आकस्मिक नि... - CG Sandesh

बागबाहरा : एसडीएम उमेश साहू द्वारा खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अनुविभाग बागबाहरा में कृषि एवं खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा उमेश कुमार साहू, तहसीलदार नितिन कुमार ठाकुर एवं राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र बेहरा की टीम द्वारा श्री गणेश कृषि केंद्र बागबाहरा एवं श्री हरि कृषि केंद्र बागबाहरा का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पॉस मशीन एवं गोदामों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि कृषि केंद्र के गोदाम का विशेष परीक्षण किया गया।

इसी अनुक्रम में तहसीलदार कोमाखान हरिश्कांत ध्रुव द्वारा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण की कार्यवाही की जाएगी। किसी भी कृषि केंद्र द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बिक्री करने या कालाबाजारी की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें