छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में भारी बारिश से आवागमन प्रभावित
छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण
गोदावरी और इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-एक सौ तिरसठ और तिरसठ पर आवागमन प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के
बीच यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा। इन नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण इनके तट
पर बसे गांवों में लोगों को सतर्क किया गया है। हालांकि, ताजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बारिश का दौर थमने से इन नदियों में जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें