महतारी सदन के सौगात मिलने से महिलाओं में खुशी की लहर - मंडल ... - CG Sandesh

महतारी सदन के सौगात मिलने से महिलाओं में खुशी की लहर - मंडल अध्यक्ष खल्लारी

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों के सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खल्लारी ग्राम पंचायत में महतारी सदन निर्माण हेतु 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही भाजपा मंडल खल्लारी के ग्राम खम्हरिया को भी 30 लाख रुपये महतारी सदन निर्माण हेतु स्वीकृत हुए हैं। यह राशि पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर द्वारा 13 अगस्त 2025 को जारी आदेश के तहत स्वीकृत की गई।

उपरोक्त स्वीकृति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खल्लारी लोकेश पुनरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर करते हुए कहा कि महतारी सदन का निर्माण खल्लारी व खम्हरिया ग्राम पंचायत की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इन भवनों में महिलाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास, सामाजिक-शैक्षिक गतिविधियों और बैठकों के लिए सुरक्षित व सुसज्जित स्थल उपलब्ध होगा।

मंडल अध्यक्ष लोकेश पुनरिया ने इस निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार, राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा जी, यशस्वी सांसद रूपकुमारी चौधरी जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा सरकार सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करती है। महतारी सदन जैसी योजनाएँ ग्रामीण अंचलों में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और समरसता की भावना को बढ़ावा देती हैं।

मंडल महामंत्री ताराचंद देवांगन एवं सुजीत साहू तथा वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन साहू ने बताया क्षेत्र कि लोकप्रिय सांसद रूपकुमारी चौधरी से मंडल पदाधिकारियों ने महतारी सदन हेतु मांग किया था जिस पर सहमति जताते हुए मांग पूरी की गई है जिससे खल्लारी व खम्हरिया क्षेत्र की जनता इस निर्णय से गदगद है और सरकार व संगठन के प्रति कृतज्ञ है। भविष्य में भी भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें